अलवर पुलिस ने 41 करोड़ रुपए के साइबर फ्रॉड मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कमीशन पर बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) उपलब्ध कराते थे। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधीर चौधरी ने शुक्रवार शाम को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जांच के लिए अब एक विशेष टीम बनाई गई है और जो भी इसमें शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
101 शिकायतें, 2 करोड़ का ट्रांजैक्शन
साइक्लोन सेल अलवर ने साइबर फ्रॉड में शामिल एक संदिग्ध खाते की जांच की थी। समन्वय पोर्टल पर इस खाते से जुड़ी 101 शिकायतें सामने आईं। जांच में पता चला कि इस अकाउंट से करीब 2 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ है।
41 करोड़ की ठगी का खुलासा
राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) की शिकायतों में पाया गया कि ऑनलाइन गेमिंग और बैटिंग के नाम पर अलग-अलग खातों से लगभग 41 करोड़ रुपए की ठगी की गई। खाते की केवाईसी, आईडी और स्टेटमेंट खंगालने पर पहला नाम प्रेम पांचाल पुत्र नारायण सिंह सामने आया, जो अलवर-Delhi रोड स्थित मुल्तान नगर का निवासी है। उसकी फर्म का नाम लक्ष्मी एंटरप्राइजेज दर्ज पाया गया।
फर्जी दस्तावेज़ और जब्त सामान
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे लोगों को पैसे देकर फर्जी तरीके से फर्म का नाम, पता, टर्नओवर और रजिस्ट्रेशन दिखाकर खाते खुलवाते थे। इन खातों का इस्तेमाल बैटिंग, गेमिंग और साइबर फ्रॉड से होने वाली कमाई के लिए किया जाता था। राशि खाते फ्रीज होने से पहले निकाल ली जाती थी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 चेक बुक, 19 एटीएम कार्ड, 6 पासबुक, 12 हस्ताक्षरशुदा चेक, 1 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 20 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, 1 पहचान पत्र, 3 आरसी और 1 कार जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपी
- संजय अरोड़ (29) पुत्र सुभाष अरोड़ा, निवासी जवाहर नगर थाना एनईबी
- गौरव सचदेवा (30) पुत्र जागेंद्र सिंह, निवासी सूर्य नगर अलवर
- अंकित बंसल (32) पुत्र विनोद कुमार, निवासी अपनाघर शालीमार अलवर
- रामवीर (35) पुत्र राधेश्याम लुहार, निवासी दयानंद नगर अलवर
- सतीश कुमार बैरवा (45) पुत्र रामपाल बैरवा, निवासी जवाहर नगर अलवर
- प्रेम पांचाल पुत्र नारायण सिंह, निवासी मुल्तान नगर दिल्ली रोड अलवर
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
