अलवर जिले में दिल्ली–मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर पिनान कट के पास मंगलवार सुबह करीब 6 बजे बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार वॉल्वो बस पीछे से खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे बस कंडक्टर और ट्रक खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए।
बस दिल्ली से अहमदाबाद जा रही थी और उसमें करीब 36 यात्री सवार थे।
हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से बस के अंदर फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया। बस के आगे बैठे यात्रियों को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को पहले पिनान अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मृतकों की पहचान ट्रक खलासी हारुन पुत्र अब्दुल निवासी नूह और वॉल्वो बस कंडक्टर रोशन (लगभग 30 वर्ष) निवासी कोटपूतली के रूप में हुई है।
बस के ड्राइवर भैरूराम निवासी विराट नगर गंभीर रूप से घायल है, जिसे अलवर से जयपुर रेफर किया गया है।
हादसा कैसे हुआ
जानकारी के अनुसार ट्रक का टायर पंचर होने के कारण खलासी हारुन ट्रक का टायर बदल रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार वॉल्वो बस ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस के अंदर बैठे यात्रियों को निकालने में स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मृतकों के परिजनों का बयान
हारुन के भाई तौफीक ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी मिली। हारुन ट्रकों पर खलासी के रूप में काम करता था। उसके छह बच्चे हैं।
कंडक्टर रोशन के भाई राम सिंह ने बताया कि रोशन अविवाहित था और बस में नौकरी करता था। हादसे में बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं।
जैसे-जैसे हादसे की सूचना यात्रियों के परिजनों तक पहुंच रही है, वे अलवर और पिनान अस्पताल पहुंच रहे हैं। पुलिस ने बस और ट्रक को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
