अलवर: जिले में DAP खाद की भारी कमी के चलते किसान बेहद परेशान हैं। सोमवार सुबह 4 बजे से ही किसान क्रय-विक्रय सहकारी समिति के मंडी ऑफिस के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। खाद के लिए भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे समिति परिसर में धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।
जिनका नंबर आया, वही खाद ले जा सके
कई किसान निराश होकर लौट गए, जबकि जिनका नंबर पहले आया, वे ही दो कट्टे खाद लेकर घर लौट सके।
किसानों ने लगाए ब्लैक मार्केटिंग के आरोप
बड़ौदामेव निवासी गजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि वहां के सचिव समय सिंह द्वारा खाद को ब्लैक में बेचा जा रहा है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में खाद की आपूर्ति बाधित हो रही है और किसान मजबूरी में शहर आकर लंबी कतारों में खड़े हो रहे हैं।
लंबी लाइनें, धीमा सर्वर, बढ़ती परेशानी
गोविंद नगर के मुखराम यादव और कृष्ण कुमार मीणा ने बताया कि खाद वितरण की प्रक्रिया में आधार कार्ड से अंगूठा लगाने में काफी समय लग रहा है। सर्वर की धीमी गति के चलते कतारें और लंबी होती जा रही हैं, जिससे किसान परेशान हैं।
केवल 600 कट्टे, 2 कट्टे प्रति आधार कार्ड
समिति के लेखाकार महादेव प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस समय केवल 600 कट्टे DAP खाद उपलब्ध हैं। किसानों की संख्या को देखते हुए प्रति आधार कार्ड केवल दो कट्टे दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मांग के अनुसार खाद की और आपूर्ति की आवश्यकता है, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
