अलवर में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने दस्तक दे दी है। नवंबर और दिसंबर के शुरुआती दिनों तक मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन पिछले दो दिनों से घना कोहरा और बादल छाए रहने के कारण दिन में भी ठंड का असर तेज हो गया है। रविवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली और आमजन सर्दी से कंपकंपाते नजर आए।
कोहरे से विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास
रविवार की तुलना में सोमवार सुबह कोहरे का असर थोड़ा कम जरूर हुआ, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। रविवार को विजिबिलिटी करीब 50 मीटर दर्ज की गई थी, जबकि सोमवार को यह बढ़कर लगभग 100 मीटर के आसपास रही। कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दुपहिया वाहन चालकों के लिए ठंड और कोहरे में सफर करना मुश्किल हो गया है।
फसलों के लिए फायदेमंद मौसम
इस सीजन में पहली बार तेज सर्दी पड़ने से रबी फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं और सरसों की फसल के लिए कड़ाके की ठंड जरूरी होती है, जिससे फसल की ग्रोथ बेहतर होती है। हालांकि, अगर कोहरा लंबे समय तक बना रहता है तो फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई जा रही है।
मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को सतर्कता बरतने और सुबह के समय सावधानी से सफर करने की सलाह दी गई है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
