अलवर जिले के भिवाड़ी थाना फेज-III के हुसैपुर गांव में 14 साल पहले मुर्गी के विवाद में हुई युवक की हत्या के मामले में एससी-एसटी कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।
ट्रैक्टर के नीचे आकर पड़ी मुर्गी बनी विवाद की वजह
मामले में हुसैपुर निवासी कल्लू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बेटा जाहिद ट्रैक्टर चलाते हुए गांव जा रहा था। रास्ते में आरोपी राजवीर की मुर्गी ट्रैक्टर के नीचे आकर मर गई। इसी बात को लेकर आरोपी राजवीर ने रंजिश में अपने साथियों के साथ अगले दिन जाहिद को रास्ते में रोक लिया।
पहले उसकी मारपीट की गई, फिर राजवीर ने बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जाहिद की मौके पर ही मौत हो गई।
5 आरोपी थे, एक की मौत, एक फरार
विशिष्ट लोक अभियोजक योगेंद्र खटाना के अनुसार, मामले में कुल पाँच आरोपी नामजद थे। इनमें से एक आरोपी की मुकदमे के दौरान मौत हो चुकी है। जबकि आरोपी विक्रम को अदालत पहले ही फरार घोषित कर चुकी है।
14 वर्षों की लंबी सुनवाई के बाद फैसला
पुलिस ने आरोपी राजवीर उर्फ पप्पू, संजय, सुभाष और विक्रम के खिलाफ चालान पेश किया था। लगभग 14 साल चली सुनवाई के बाद अदालत ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर तीन आरोपियों—राजवीर उर्फ पप्पू, संजय और सुभाष—को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
