बहरोड़ शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से लोगों का जीना दूभर हो गया है। जगह-जगह कचरे के ढेर, नालियों में जमी गंदगी और दुर्गंध ने हालात बद से बदतर कर दिए हैं। शहरवासी रोजाना शिकायत कर रहे हैं, लेकिन नगर परिषद प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।
इसी बिगड़ी व्यवस्था को लेकर बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने नगर परिषद कमिश्नर को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि बहरोड़ कचरे में डूब रहा है और अधिकारी सफाई की बजाय कमीशनखोरी में मशगूल हैं। विधायक ने साफ चेतावनी दी कि सोमवार को मंत्री से बात कर पूरे मामले का “इलाज” करवाया जाएगा।
विधायक ने आरोप लगाया कि नगर परिषद अधिकारी अन्य जगहों का चार्ज होने का बहाना बनाकर बहरोड़ की जनता की अनदेखी कर रहे हैं। नतीजा यह है कि शहर में गंदगी फैल चुकी है, मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद सिर्फ खानापूर्ति करती है। सफाईकर्मी नियमित नहीं आते और गली-मोहल्लों में महीनों से गंदगी जमी हुई है। नालियों की सफाई तक नहीं हो रही, जिससे बरसात में पानी रुककर हालात और भयावह हो गए हैं।
विधायक की फटकार के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या नगर परिषद प्रशासन केवल चेतावनी सुनकर ही बैठा रहेगा या फिर वास्तव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कार्रवाई करेगा। शहरवासी अब खुलकर कह रहे हैं कि बहरोड़ में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है और अधिकारी जनता को परेशानी में छोड़ कर सिर्फ कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
