अलवर जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रैणी थाना क्षेत्र में रात करीब एक बजे एक पिकअप वाहन में आग लग गई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।
रैणी थाना के एएसआई मोहम्मद आमीन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि पिकअप को ड्राइवर साइड की ओर से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। टक्कर लगते ही वाहन में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि तीनों मृतकों के शव सीटों से चिपके हुए मिले।
मृतकों की पहचान मोहित निवासी बहादुरगढ़ (हरियाणा), दीपेंद्र निवासी सागर (मध्यप्रदेश) और पदम निवासी सागर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे में घायल ड्राइवर की पहचान हन्नी निवासी झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।
हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगी पिकअप को देखकर कई वाहन मौके पर ही रुक गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, रेस्क्यू शुरू होने तक पिकअप पूरी तरह जल चुकी थी।
पुलिस ने शवों को रैणी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पिकअप को किस वाहन ने टक्कर मारी। वाहन नंबर के आधार पर मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
