सरिस्का के जंगल की विरासत का हर रंग बुधवार को कंपनी बाग में लगी फोटो प्रदर्शनी में नजर आया। प्रदर्शनी में टाइगर, लेपर्ड, पक्षियों और अन्य जंगली जीवों की आकर्षक झलकियां दिखाईं गईं। एक फोटो में गिद्ध को सांप का शिकार करते हुए कैद किया गया है, तो दूसरी तस्वीर में पेड़ पर आमने-सामने खड़े टाइगर के दो शावक ध्यान खींचते नजर आए। लेपर्ड की बेहद नजदीक से ली गई तस्वीर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। ऐसे 100 से ज्यादा शानदार फोटो प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए।
मत्स्य उत्सव के आखिरी दिन आयोजित इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आगंतुकों ने कहा कि सफारी पर जाने वालों के लिए यह प्रदर्शनी बेहद उपयोगी है, क्योंकि यहां जंगली जीवों और जंगल के माहौल को अलग-अलग एंगल से दिखाया गया है। टाइगर और लेपर्ड की लीक से हटकर ली गई तस्वीरों ने लोगों को विशेष रूप से प्रभावित किया।
प्रदर्शनी में सरिस्का के जंगलों की संपूर्ण विरासत को दिखाया गया—जंगली जानवरों, पक्षियों, दुर्गम रास्तों, पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता को अलग-अलग फ्रेम में कैद किया गया। वाइल्डलाइफ़ फोटोग्राफर हिमांशु शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में उनके भी तीन फोटो लगाए गए हैं और उनके पास सरिस्का के अधिकांश टाइगरों की तस्वीरें मौजूद हैं।
प्रदर्शनी में आए छात्रों और युवाओं ने फोटो की क्वालिटी, एंगल और नेचर की प्रस्तुति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फोटोज़ में जंगल की वास्तविकता और अलवर की सुंदरता को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
