अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र की केसरपुर ग्राम पंचायत के गांव बल्लाना में सरकारी बोरिंग का पानी खेतों में इस्तेमाल होने से ग्रामीणों में रोष है। आरोप है कि जहां गांव में पेयजल की भारी कमी है, वहीं सरपंच पक्ष के लोग सरकारी बोरिंग से सिंचाई कर रहे हैं।
ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि उनके घरों में पीने का पानी नहीं आ रहा, जबकि सरपंच व उनके लोग खुलेआम खेतों में पानी चला रहे हैं। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
एक साल से पेयजल संकट, लेकिन बोरवेल का पानी खेतों में
ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए बोरवेल से एक वर्ष से सही सप्लाई नहीं मिल रही। वार्ड 4 में पेयजल की लगातार किल्लत बनी हुई है। इसी दौरान बोरवेल का पानी कथित रूप से सरपंच प्रतिनिधि तिग्गू और उमरदीन की खेती में उपयोग किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना का यह खुला दुरुपयोग है और जिम्मेदार लोग पेयजल की जगह निजी लाभ के लिए सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
जवाबदेही से बचते अधिकारी, कार्रवाई की चेतावनी
वार्ड पंच रहीसन बानो ने कहा कि सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने से आम ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा। वहीं जलदाय विभाग के सहायक अभियंता भगवान सहाय ने स्पष्ट किया कि यह योजना केवल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए है, सिंचाई के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि जैसे ही शिकायत मिलेगी, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गांव के कई ग्रामीण—रहीसन बानो, हसीना बानो, हंसीरा, अशरफी, संजू, अकबर, रमजान, अंजन और मौसम—ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
