• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 02, 2026

    ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, छात्रा की मौत; CCTV में कैद हुआ हादसा

    राजस्थान के Alwar शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। घटना स्कीम-10 स्थित जैन मंदिर मोड़ के पास शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई।

    जानकारी के अनुसार, बाल भारती स्कूल से छुट्टी के बाद छवि (13) और उसकी बड़ी बहन चेष्टा (16) ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। जैसे ही ई-रिक्शा मोड़ लेने लगा, सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया।

    हादसे के दौरान छवि उछलकर ई-रिक्शा के नीचे दब गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, उसकी बहन को मामूली चोटें आईं।

    घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

    परिजनों के अनुसार, दोनों बहनें रोज की तरह स्कूल से घर लौट रही थीं। छवि के पिता की शहर में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories