अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में मंगलवार सुबह रोमांचक पल देखने को मिला। सफारी के दौरान पर्यटकों की जिप्सी के ठीक सामने अचानक एक टाइगर आकर बैठ गया। कुछ ही सेकंड बाद वहीं टाइग्रेस भी आ पहुंची। दिल्ली और पंजाब से आए टूरिस्ट ने करीब 10 मीटर की दूरी से लगभग 30 सेकंड तक यह नज़ारा देखा और बेहद उत्साहित हो गए।
पिछले कुछ दिनों में सरिस्का में टाइगर साइटिंग बढ़ी है। इससे पहले बफर जोन में एक ही जगह चार टाइगर को एक साथ दिखते हुए देखा गया था। लगातार बेहतर साइटिंग के कारण टूरिस्ट की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
ट्रैक पर बैठा टाइगर ST-2304, सामने से आई टाइग्रेस ST-9
जंगल सफारी के दौरान जिप्सी के सामने बैठा टाइगर ST-2304 था, जबकि सामने से ट्रैक के बीचों-बीच आती टाइग्रेस ST-9 थी। दोनों की टेरिटरी इसी इलाके में मिलती है, इसलिए इनका आमना-सामना होना संभव है।
फॉरेस्ट विभाग के अनुसार, पिछले लगभग 15 दिनों से टाइगर ST-2304 लगातार इसी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। इससे पहले यहां टाइगर ST-21 (युवराज) नज़र आता था, लेकिन ST-2304 के आने के बाद से युवराज ने अपनी टेरिटरी बदल ली है और वह अब इस इलाके में नहीं दिख रहा।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
