राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने एक ओर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को घेरा, तो दूसरी ओर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की तारीफ की।
जूली एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा—
“डॉ. किरोड़ी लाल मीणा अच्छे नेता हैं। वे नकली खाद–बीज वालों को पकड़ते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री उन्हें छोड़ देते हैं। बेढ़म भी सरकार को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”
एसआईआर पर भी सरकार को घेरा
जूली ने आरोप लगाया कि सरकार को डर है कि राजस्थान में भी अंता जैसा हाल न हो जाए, इसलिए गरीब, घुमंतू और कमजोर वर्गों के वोट एसआईआर के बहाने काटे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा— “एसआईआर संविधान पर हमला है। वोट का अधिकार छीना जा रहा है।”
क्राइम पर सरकार को घेरा
जूली ने कहा कि अपराध के मामलों में अलवर प्रदेश में पहले और भरतपुर दूसरे नंबर पर हैं।
आरोप लगाया— “इस सरकार में तो तहसीलदार और एसडीएम तक एफआईआर दर्ज नहीं करा पाते। आम आदमी की बात तो छोड़ ही दें।”
अंता उपचुनाव को बताया सेमीफाइनल
जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री अंता उपचुनाव को खुद ‘सेमीफाइनल’ बता चुके थे, लेकिन वहां बीजेपी बुरी तरह हार गई।
उन्होंने दावा किया कि सरकार को अब पूरे प्रदेश में इसी तरह के नतीजों का डर है।
ईआरसीपी पर प्रधानमंत्री और केंद्र पर भी सवाल
जूली ने कहा कि ईआरसीपी पर कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी, लेकिन उसे पूरा नहीं किया जा रहा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ईसरदा और नवनेरा बांध बनाकर तैयार किए, लेकिन उनका उद्घाटन भी प्रधानमंत्री से करवाया गया।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
