नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अरावली को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अरावली के मामले में बीजेपी नेताओं ने डेथ वारंट पर साइन कर दिए हैं और इसका खामियाजा पूरी बीजेपी को भुगतना पड़ेगा। जूली ने कहा कि राजस्थान की जनता भले ही भोली हो और चुनाव जिता दे, लेकिन वह इतनी ताकतवर भी है कि अरावली को बचा सकती है।
सोमवार को अलवर के मिनी सचिवालय के बाहर मनरेगा का नाम बदलने और अरावली के पहाड़ों की ऊंचाई तय करने के विरोध में हुए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जूली ने कहा कि मंत्री की नीयत पहले ही साफ हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरिस्का क्षेत्र में किसानों की जमीन को सीटीएच में शामिल कर लिया गया, जबकि खनन वाली भूमि को सीटीएच से बाहर कर दिया गया। जूली ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सरकार पूरे राजस्थान की अरावली को बेचने तक चली जाएगी।
जूली ने कहा कि अरावली राजस्थान की जान है और इसे बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के नियमों से हजारों पहाड़ों को अरावली की परिभाषा से बाहर किया जा सकता है। जूली ने चेतावनी दी कि यह अब कांग्रेस का नहीं बल्कि जन-जन का आंदोलन बन चुका है और सरकार को अंततः यह फैसला वापस लेना पड़ेगा।
उन्होंने वन मंत्री पर भी जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि सरिस्का में खनन माफिया को संरक्षण देने की कोशिश की जा रही है। जूली ने कहा कि खुद सरकार के मंत्रालय ने अरावली की पहाड़ियों की ऊंचाई तय करने के लिए कोर्ट में सिफारिश की है, जो उसकी मंशा को दर्शाता है।
मनरेगा को लेकर जूली ने कहा कि सरकार केवल नाम ही नहीं बदल रही, बल्कि इस योजना को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे मजदूरों के साथ धोखा हो रहा है और पहले जो बंधुआ मजदूरी से मुक्ति मिली थी, वह खतरे में पड़ सकती है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
