अलवर में साल के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सोमवार सुबह से जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई। कोहरे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई जगहों पर यातायात की रफ्तार बेहद धीमी रही।
दिसंबर महीने में जहां सर्दी का असर कमजोर रहा, वहीं अब जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। पहले दिन के समय तेज धूप निकलने से ठंड का असर कम महसूस होता था, लेकिन अब बादल छाए रहने से दिन में भी सर्दी बढ़ गई है।
5 डिग्री के करीब पहुंचा न्यूनतम तापमान
अलवर में न्यूनतम तापमान अब 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। सुबह, शाम और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। घने कोहरे के चलते सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे तक सड़क लाइटें जलती रहीं।
इन इलाकों में ज्यादा रहा कोहरा
शहर और बाहरी इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिला। टेल्को चौराहा, राठ नगर, चिकानी रोड, रामगढ़ रोड, बहरोड़ रोड, डेहरा शाहपुरा टोल टैक्स, बुद्ध विहार के पहाड़ी क्षेत्र और बिजली घर चौराहे के पास जिला अस्पताल के सामने घना कोहरा छाया रहा।
सर्दी बढ़ने से फसलों को मिलेगा फायदा
अब बढ़ती सर्दी से किसानों के चेहरे खिलने लगे हैं। दिसंबर में ठंड कम रहने के कारण फसलों की ग्रोथ प्रभावित हुई थी, लेकिन अब तापमान गिरने से गेहूं और सरसों की फसलों में तेजी से बढ़वार होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि अच्छी पैदावार के लिए कड़ाके की सर्दी जरूरी होती है।
इस साल सरसों और गेहूं की पैदावार बेहतर रहने का अनुमान है। हालांकि प्याज की खेती में किसानों को नुकसान उठाना पड़ा, जिसके बाद प्याज की कटाई कर गेहूं की बुआई की गई।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सामाजिक माहौल से डर लगना हो सकता है बीमारी, पहचानिए SAD डिसऑर्डर के लक्षण
- Author
- January 17, 2026
-
वायरल 2016 ट्रेंड पर बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर संग शेयर कीं शादी की तस्वीरें
- Author
- January 17, 2026
-
25 साल का सफर: अक्षय बोले ट्विंकल सीधी चलना भी नहीं चाहती, यही है उनकी खासियत
- Author
- January 17, 2026
-
बॉक्स ऑफिस टक्कर टली, अब नई तारीख पर रिलीज होगी धमाल 4
- Author
- January 17, 2026
-
अंतरराष्ट्रीय समझौतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा राष्ट्रीय हित से समझौता नहीं
- Author
- January 17, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
