अलवर जिला अस्पताल में गुरुवार को हुए जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला के निरीक्षण के बाद भी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। कलेक्टर ने दवा वितरण विंडो (DDC) और 100 बेड वाले नए वार्ड के बाहर खुले में पड़े कंस्ट्रक्शन मटेरियल को देखकर नाराजगी जताई थी। मौके पर नगर निगम की ईओ निशा लखानी को बुलाकर सफाई के निर्देश दिए गए थे और RSRDC पर 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
इसके बावजूद अस्पताल परिसर में निर्माण सामग्री अभी भी खुले में ही पड़ी है। केवल कुछ हिस्सों को ग्रीन पर्दों से ढका गया है, जबकि बाकी मटेरियल बिना ढंके ही पड़ा हुआ है, जो GRAP नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। दवा विंडो और ओपीडी क्षेत्र के पास भी मलबा फैला हुआ है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
अस्पताल के पीएमओ डॉ. सुनील चौहान ने बताया कि मटेरियल हटाने के लिए अस्पताल प्रशासन कई बार यूआईटी को पत्र भेज चुका है, क्योंकि यह कंस्ट्रक्शन यूआईटी का चल रहा है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि खुले में पड़ा मलबा स्पष्ट रूप से GRAP नियमों का उल्लंघन है।
नगर निगम की ईओ निशा लखानी ने पुष्टि की कि कलेक्टर के निर्देश पर RSRDC पर 12 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई गई है, क्योंकि नए 100 बेड वार्ड के बाहर मटेरियल बिना ढके पड़ा हुआ था।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
