अलवर में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक नर्सिंगकर्मी ने साबरमती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना जीआरपी थाना क्षेत्र के तिजारा फाटक के पास दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नर्सिंगकर्मी पहले हेलमेट लगाकर रेलवे ट्रैक पर काफी देर तक बैठा रहा। जैसे ही साबरमती ट्रेन नजदीक आई, उसने आगे झुककर खुद को ट्रेन के सामने झोंक दिया। टक्कर लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान लोकेश (29) निवासी चांदपुर, मुंडावर के रूप में हुई है, जो अलवर के एक निजी अस्पताल में नर्सिंगकर्मी के तौर पर कार्यरत था। जीआरपी हेड कॉन्स्टेबल बाबू राम मीणा के अनुसार मौके से मोबाइल, हेलमेट और करीब 50 मीटर दूर खड़ी उसकी स्कूटी बरामद की गई। शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
परिवार में उसके माता-पिता और 5 साल का एक बेटा है। पिता प्रकाश सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल पद से रिटायर हो चुके हैं।
पत्नी को देता था आत्महत्या की धमकी
जांच में सामने आया है कि लोकेश पिछले कुछ दिनों से आत्महत्या की धमकी अपनी पत्नी कुशुमलता को दे रहा था, जो मालाखेड़ा के सरकारी अस्पताल में लैब तकनीशियन है। पिछले तीन दिनों से वह रेलवे ट्रैक पर जाकर वीडियो कॉल पर उसे पटरी और ट्रेन दिखाते हुए खुदकुशी की धमकी देता रहा।
आत्महत्या से पहले परिजन को किया था फोन
पुलिस के अनुसार, सुसाइड करने से कुछ मिनट पहले लोकेश ने अपने किसी परिजन को कॉल किया था। उसके बाद उनके फोन लगातार आते रहे, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया।
जीआरपी अब मामले की जांच मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद और उत्पीड़न के एंगल से भी कर रही है।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
