अलवर पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन साइबर संग्राम” में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना बरकत अली पुत्र मोहम्मद इशाक निवासी गोपालगढ़ हाल वैशाली नगर, अलवर को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल कर ठगी को अंजाम देता था और कमीशन के आधार पर रकम की निकासी करता था।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंका और सीओ उत्तर शहर अंगद शर्मा के निर्देशन में की गई। एक संदिग्ध खाते की जानकारी मिलने पर जांच शुरू हुई तो सामने आया कि बरकत अली कई फर्जी पहचान पत्रों का उपयोग कर बैंक खाते चला रहा था।
वैशाली नगर थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी की टीम ने बरकत अली को हिरासत में लिया। उसके किराए के मकान से 17 चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड, 5 बैंक पासबुक, कई लोगों के हस्ताक्षर वाले चेक, 3 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड, 2 स्वाइप मशीन और 2 क्यूआर कोड स्कैनर बरामद किए गए।
जांच में खुलासा हुआ कि बरकत अली के खातों के खिलाफ देशभर में 32 साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज हैं। इन मामलों में कुल 19 करोड़ 2 लाख 45 हजार 460 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। बरकत अली एक संगठित गिरोह का संचालन करता था, जो साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराता और ठगी गई रकम निकालने में मदद करता था।
पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर से एएसआई सुनील, कांस्टेबल अरशद, शेखर और मानवेंद्र तथा साइक्लोन सेल से हेड कांस्टेबल संदीप, अमित, करण और संजय शामिल रहे
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
