• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 10, 2026

    परीक्षा के दिन MBBS स्टूडेंट ने दी जान, SMS हॉस्टल की 8वीं मंजिल पर मिला शव

    जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज के न्यू आरडी हॉस्टल में शनिवार तड़के MBBS छात्र नितिन यादव (22) का शव फंदे से लटका मिला। छात्र ने हॉस्टल की 8वीं मंजिल पर आत्महत्या की। घटना की सूचना सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस को दी गई।

    एसएमएस थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि नितिन मूल रूप से अलवर का रहने वाला था और जयपुर में दोस्तों के साथ किराए के फ्लैट में रहकर MBBS की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को उसका फोरेंसिक मेडिसिन का पेपर भी था। पुलिस जांच में सामने आया कि वह देर रात एसके मेनन हॉस्टल से निकला और करीब 2:45 बजे न्यू आरडी हॉस्टल पहुंचा था।

    सीसीटीवी फुटेज में छात्र रात 3:15 बजे तक हॉस्टल की सातवीं मंजिल पर घूमता दिखाई दिया। जिस 8वीं मंजिल पर उसने फंदा लगाया, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। सुबह महिला गार्ड ने छात्र को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

    पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन छात्र के मोबाइल में खुद को भेजे गए तीन मैसेज मिले हैं। इनमें उसने परिवार से माफी मांगते हुए लिखा कि वह सभी को छोड़कर जा रहा है। पुलिस को उसके पास से मोबाइल और लैपटॉप भी मिला है।

    परिवार ने घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूजी छात्र को पीजी हॉस्टल में एंट्री कैसे मिली। नितिन के पिता अर्जुन सिंह बीएसएफ में कमांडो हैं और पश्चिम बंगाल में तैनात हैं। बेटे की मौत की सूचना उन्हें ट्रेन यात्रा के दौरान मिली। परिजनों ने कहा कि नितिन पढ़ाई में होनहार था और वह ऐसा कदम नहीं उठा सकता।

    Tags :
    Share :

    Top Stories