• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    January 23, 2026

    पड़ोसियों में दीवार के सुराग पर विवाद, तीन घायल, एक की हालत नाजुक

    अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के गारू गांव में मकान की दीवार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में एक ही परिवार के दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

    जानकारी के अनुसार, गारू गांव निवासी लक्ष्मण सैनी के मकान की दीवार में एक पुराना सुराख था, जिसमें पड़ोसी परिवार द्वारा लकड़ी का टुकड़ा लगाया गया था। लक्ष्मण सैनी ने दीवार की मरम्मत और प्लास्टर कराने के लिए उस लकड़ी के टुकड़े को हटा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

    आरोप है कि विवाद के दौरान पड़ोसी रमेश सैनी, लालाराम और हेमराज समेत अन्य लोगों ने लक्ष्मण सैनी के परिवार पर लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में लक्ष्मण सैनी की पत्नी हरदेई, पुत्र अमरचंद और बहू पूनम घायल हो गए।

    घायलों को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया, लेकिन हरदेई की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories