अलवर जिले के रैणी क्षेत्र स्थित लुनिया का बास भूड़ा गांव में मुख्य रास्ते के बीच चबूतरा बनाए जाने से ग्रामीणों में गहरा रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि चबूतरा ठीक सड़क के बीच में बना दिया गया, जिससे गांव का मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है और लोगों की आवाजाही बाधित है। कई बच्चे पिछले पांच दिनों से स्कूल भी नहीं जा पाए हैं।
इस मुद्दे को लेकर ग्रामीण बुधवार दोपहर अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। कार्रवाई न होने पर ग्रामीण शाम को मिनी सचिवालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और रात 12 बजे तक ठंड में प्रदर्शन जारी रखा।
पटवारी पर मिलीभगत का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रास्ता बंद करने और चबूतरा निर्माण में पटवारी भोलाराम की सीधे तौर पर भूमिका है। उनका कहना है कि शिकायतें करने पर कार्रवाई तो दूर, उल्टा उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। ग्रामीणों ने पटवारी को निलंबित करने की मांग भी की है।
धरने के दौरान एडीएम मुकेश कायथवाल मौके पर पहुंचे और वार्ता की, लेकिन ग्रामीण समाधान की ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
ग्रामीणों की चेतावनी—रास्ता नहीं खुला तो उग्र आंदोलन
ग्रामीणों ने साफ कहा कि पटवारी मौके पर खड़े होकर चबूतरा बनवाता रहा और प्रशासन सिर्फ आश्वासन देता रहा। आरोप है कि तहसीलदार और एसडीएम ने भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि रास्ता जल्द बहाल नहीं किया गया, तो पूरा गांव अलवर पहुंचकर बड़ा आंदोलन करेगा।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
