राजस्थान सूचना आयोग ने भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण (बीड़ा) के तत्कालीन तहसीलदार शैतान सिंह यादव पर सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई हरियाणा के चरखी दादरी निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा दायर परिवाद के आधार पर की गई, जिसमें तहसीलदार द्वारा सूचना उपलब्ध नहीं कराने और आयोग के आदेशों की अवहेलना करने का मामला सामने आया।
प्रमोद कुमार गुप्ता ने 10 दिसंबर 2024 को सूचना के लिए आवेदन किया था। इस मामले में आयोग ने द्वितीय अपील पर 1 मई को आदेश जारी किया था, लेकिन तहसीलदार ने आदेश की अवहेलना करते हुए न तो सूचना दी, न सुनवाई में उपस्थित हुए, और न ही आयोग के नोटिसों का जवाब दिया। आयोग ने 10 जून, 2 जुलाई, 22 अगस्त और 25 जुलाई को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा, पर तहसीलदार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
सूचना आयुक्त सुरेश चंद गुप्ता ने निर्णय में कहा कि तहसीलदार का यह रवैया सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। इसलिए उन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जिसे उनके वेतन से काटकर 30 दिनों के भीतर राजस्थान सूचना आयोग, जयपुर को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कराने का आदेश दिया गया है। आदेश की प्रति परिवादी, प्रत्यर्थी, लेखा शाखा और जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा को भी भेजी गई है।
यह मामला तब शुरू हुआ जब प्रमोद कुमार गुप्ता ने हरियाणा के चरखी दादरी स्थित कृष सिटी सोसाइटी 2 में फ्लैट खरीदा था। सोसाइटी की सुविधाओं और बिल्डर के खिलाफ शिकायतों को लेकर उन्होंने 26 जून 2023 को बीड़ा तहसीलदार को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन तहसीलदार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने RTI लगाई, लेकिन जानकारी न मिलने पर मामला राजस्थान सूचना आयोग तक पहुंच गया।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
