जयपुर से अलवर की ओर आने वाली भुज-बरेली ट्रेन में सोमवार सुबह 8:45 बजे सफर कर रही एक गर्भवती महिला को दौसा स्टेशन से पहले ही तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालात को देखकर उसी डिब्बे में मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की।
डिब्बे में बैठे कृषि विभाग के कर्मचारी संजय बुंदेला और महुआ सीएचसी, दौसा की नर्सिंग कर्मी ममता मीणा तुरंत महिला की ओर दौड़े। ममता ने स्थिति को समझते हुए संजय से ब्लेड का इंतजाम करने को कहा। इसके बाद संजय बुंदेला AC डिब्बे में गए और टीटी से बात कर ब्लेड की व्यवस्था की।
टीटी रमेश भी जनरल डिब्बे में ही पहुंच गए। ममता मीणा, संजय बुंदेला और टी.टी रमेश बैरवा ने मिलकर तुरंत डिलीवरी की तैयारी शुरू कर दी। वहीं आसपास बैठी महिलाएं भी मदद को आ गईं और पूरा माहौल सुरक्षित किया। सिर्फ पांच मिनट में ही प्रसव कराकर गर्भवती महिला को एक स्वस्थ बच्ची का जन्म कराया गया।
डिलीवरी के बाद टीम ने तुरंत दौसा रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस बुलवाई और मां-बेटी को दौसा के सरकारी अस्पताल के लिए रवाना कर दिया। गर्भवती महिला जयपुर से अलवर आने के लिए पति के साथ सफर कर रही थी। सुरक्षित डिलीवरी के बाद ट्रेन के जनरल डिब्बे में मौजूद सभी यात्रियों ने टीम की सराहना की और नवजात बच्ची को आशीर्वाद व पैसे भी दिए।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
