• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    June 01, 2026

    वंश और उन्नति समेत अलवर के प्रतिभाशाली छात्रों ने JEE एडवांस्ड में लहराया परचम

    अलवर। जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस्ड-2026 का रिजल्ट घोषित हो गया है। अलवर के कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रैंक हासिल की है। दाऊदपुर के मुल्तान नगर निवासी वंश बत्रा ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1249 प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

    वंश के पिता बंसी लाल बत्रा व्यवसायी हैं, जबकि माता मेनका बत्रा गृहिणी हैं। वंश ने 12वीं की पढ़ाई के साथ ही JEE एडवांस्ड में यह सफलता हासिल की है। गुरुकृपा कोचिंग संस्थान ने छात्र की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसे जिले का टॉपर बताया है।

    उन्नति अग्रवाल बनीं अलवर की गर्ल्स टॉपर

    शालीमार निवासी उन्नति अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 1667 हासिल की है। उनके पिता विनोद अग्रवाल व्यवसायी हैं और माता सुनीता अग्रवाल गृहिणी हैं। गुरुकृपा कोचिंग के संचालक धारा सिंह ने बताया कि उन्नति गर्ल्स कैटेगरी में अलवर की टॉपर रही हैं।

    एलन कोचिंग के छात्रों का भी शानदार प्रदर्शन

    एलन कोचिंग की छात्रा खनिका सैनी ने AIR 1897 प्राप्त की। वहीं अंशुल अग्रवाल ने 3127, दिव्या गुप्ता ने 3586, नकुल सोनी ने 5548 और प्रिंस सतीजा ने 6907वीं रैंक हासिल की। एलन अलवर के हेड सौरभ कटारिया ने बताया कि संस्थान के कई विद्यार्थियों ने पहले ही प्रयास में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

    गुरुकृपा के अन्य छात्रों ने भी लहराया परचम

    गुरुकृपा संस्थान के लोकेश चौधरी ने AIR 1028 तथा कैटेगरी रैंक 176 प्राप्त की। इसके अलावा अंकुर शर्मा (2285), विकास (2376), भविष्य तिवारी (2565) और आर्यन कुमावत (2951) ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की। संस्थान में विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जश्न का माहौल है।

    एचीवर्स एकेडमी के छात्रों ने भी दर्ज कराई सफलता

    एचीवर्स एकेडमी के छात्र क्रिश गुप्ता ने EWS श्रेणी में 1041वीं रैंक, रिदिमा अग्रवाल ने EWS श्रेणी में 5529वीं रैंक और राघ्या पंडित ने AIR 12091 हासिल की। वहीं बीरबल मीणा ने एसटी वर्ग में 783वीं रैंक प्राप्त कर संस्थान और जिले का गौरव बढ़ाया।

    Tags :
    Share :

    Top Stories