अलवर शहर में नगर निगम और नगर विकास न्यास (यूआईटी) की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को बिजली घर चौराहा स्थित तिकोने पार्क में लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पार्क के भीतर और बाहर अवैध रूप से बनाए गए ढांचों को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही पैदल मार्ग पर लोगों द्वारा बनाए गए चूल्हों को भी तोड़ दिया गया और जेसीबी की मदद से पूरे क्षेत्र को साफ कराया गया।
अतिक्रमण हटाने के बाद यूआईटी की टीम नेमीचंद मार्केट और लोहा मंडी क्षेत्र की ओर रवाना हुई, जहां आगे भी अवैध पक्के अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर विकास न्यास अलवर के बीआरओ मानवेन्द्र जेसवाल ने बताया कि यह कार्रवाई यूआईटी सचिव के निर्देश पर की गई है। उन्होंने कहा कि बिजली घर चौराहे पर स्थित तिकोने पार्क क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही थी, साथ ही पार्क की स्थिति भी लगातार खराब होती जा रही थी। निरीक्षण के बाद अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए, जिसके तहत दो जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, इस पार्क क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण की योजना प्रस्तावित है। अतिक्रमण हटने के बाद यहां विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे आमजन को स्वच्छ और सुव्यवस्थित पार्क की सुविधा मिल सके। कार्रवाई के दौरान नगर निगम और यूआईटी का जाप्ता मौके पर मौजूद रहा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
नगर प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
You May Also Like
अलवर शहर में 200 से अधिक कचरे के ढेर
अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद शहर के हालत इस कदर बिगड़ गए हैं कि रोड पर पड़...
READ MORE
तिजारा-खैरथल जिले में बॉर्डर होम गार्ड कंपनी होगी तैनात
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को बजट पास हो गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने खैरथल-तिजारा जिले म...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
