सोशल मीडिया पर ‘केबीसी 17’ की कुछ वीडियो वायरल हैं। इस शो में एक बच्चा हॉट सीट पर बैठा है। अमिताभ बच्चन उससे सवाल पूछते हैं तो काफी ओवर कॉन्फिडेंस के साथ, खराब टोन में जवाब देता है। इस बात पर अमिताभ बच्चन के फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान गया। वायरल वीडियो में मौजूद बच्चे की बदतमीजी देखकर यूजर्स भड़क गए हैं।
अमिताभ बच्चन ने दिखाया संयम
‘केबीसी 17’ में जो बच्चा हॉट सीट पर बैठा था वह कहता है, ‘आप मुझे रूल मत बताइए, मुझे पता हैं।’ आगे भी वह अमिताभ के सवाल पूछने से पहले ही जवाब देता है और कहता है, ‘अरे, आप आंसर लॉक करो।’ लेकिन ‘रामायण’ से जुड़े सवाल का वह जवाब नहीं दे पाता है। इस पूरे एपिसोड में अमिताभ बच्चन बच्चे की खराब हरकताें के बाजवूद संयम से बैठे रहते हैं।
यूजर्स ने पैरेंटिंग पर उठाए सवाल, जया बच्चन को किया याद
सोशल मीडिया यूजर्स ने जब ‘केबीसी 17’ का यह वीडियो या एपिसोड देखा तो बच्चे के पैरेंट्स को खूब कोसा। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जया बच्चन वर्जन।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अमिताभ को जया बच्चन को यहां रिप्लेस कर देना चाहिए।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘बच्चे को होस्ट और बड़ों का सम्मान करने की सीख देनी चाहिए।’
अमिताभ बच्चन ने भी कसा तंज
जब रामायण से जुड़े सवाल का गलत जवाब बच्चे ने दिया तो अमिताभ बच्चन ने भी उस पर तंज कसा। वह कहते हैं, ‘एक आप ही होशियार नहीं है।’ इसके बाद वह मुस्कुरा देते हैं। गलत जवाब देने पर बच्चे का चेहरा पूरी तरह से उतर चुका था। बच्चे के पैरेट्स भी काफी निराश नजर आए।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
