सिनेमाघरों में इस समय अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में लगी हुई हैं, जिसके कारण बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ बाकी फिल्मों की तुलना में लगातार मजबूत बनी हुई है। आइए जानते हैं बुधवार का कलेक्शन कैसा रहा—
तेरे इश्क में
धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ ने बुधवार को 6.75 करोड़ रुपए कमाए। मंगलवार का कलेक्शन 10.25 करोड़ रहा था। फिल्म अब छह दिनों में कुल 76.75 करोड़ रुपए जुटा चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन कर रही है।
गुस्ताख इश्क
विजय वर्मा की ‘गुस्ताख इश्क’ शुरुआत से ही संघर्ष कर रही है। फिल्म बुधवार को सिर्फ 6 लाख रुपए कमा सकी। छह दिनों का कुल कलेक्शन 1.55 करोड़ रुपए पर ही रुक गया है।
जूटोपिया 2
एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ की कमाई में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को फिल्म ने 73 लाख रुपए कमाए, जबकि मंगलवार की कमाई 90 लाख थी। छह दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 9.38 करोड़ रुपए हो गया है।
120 बहादुर
फरहान अख्तर की देशभक्ति आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ दूसरे हफ्ते में कमजोर होती जा रही है। 13वें दिन बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 19 लाख रुपए कमाए। कुल कलेक्शन अब 17.64 करोड़ रुपए पहुंचा है।
मस्ती 4
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी की ‘मस्ती 4’ 13 दिनों बाद लगभग बंद होने की कगार पर है। बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 5 लाख रुपए जुटाए। कुल कमाई 14.85 करोड़ रुपए पर थम गई है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
