सुपरस्टार सलमान खान सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए, जहां उन्होंने गोल्डन ग्लोब डिनर में अपनी उपस्थिति से सबका ध्यान खींचा। काले सूट और टाई में सलमान बेहद हैंडसम और शार्प लुक में दिखाई दिए। इस दौरान सलमान को हॉलीवुड स्टार इदरीस एल्बा के साथ देखकर फैंस और भी उत्साहित हो गए।
सलमान का स्वैग छाया
इवेंट के दौरान सलमान खान ने इदरीस एल्बा, एडगर रामिरेज़, ओल्गा कुरिलेंको और कई अन्य इंटरनेशनल कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। हर फोटो में सलमान के चेहरे पर मुस्कान और उनका सिग्नेचर स्वैग नजर आया।
फैंस सोशल मीडिया पर भाईजान की इन तस्वीरों को लगातार शेयर कर रहे हैं। एक ने लिखा— “भाई उम्र के साथ और जवान होते जा रहे हैं।” दूसरे ने कमेंट किया— “लगता है 2000 का दौर वापस आ गया।”
आलिया भट्ट को सम्मान मिलने पर व्यक्त की खुशी
फेस्टिवल में आलिया भट्ट को विशेष सम्मान दिया गया, जिसे देखकर सलमान बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा,
“आलिया के लिए यह बहुत बड़ी बात है। सऊदी अरब न सिर्फ तेजी से आगे बढ़ रहा है, बल्कि भारतीय प्रतिभा को सम्मान दे रहा है। मुझे यहां बहुत अच्छा महसूस होता है, अब मैं अक्सर आता रहता हूं।”
सलमान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारियों में जुटे हैं। यह फिल्म गलवान घाटी में भारत-चीन संघर्ष पर आधारित है।
फिल्म का सलमान का पहला लुक सामने आ चुका है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। अब दर्शक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
