मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के फैंस के लिए यह हफ्ता हैरान करने वाला रहा है। पहले ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ के कथित लीक ट्रेलर ने हलचल मचाई और अब टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे’ का ट्रेलर इंटरनेट पर सामने आने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने फैंस को कन्फ्यूजन में डाल दिया है। कुछ लोग इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बना फेक वीडियो बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का मानना है कि यह असली ट्रेलर है, जो गलती से लीक हो गया।
बताया जा रहा है कि 16 दिसंबर को यह वीडियो अचानक सोशल प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई देने लगा। भले ही ट्रेलर धुंधला और अधूरा नजर आ रहा हो, लेकिन इसके कुछ डायलॉग्स और सीक्वेंस ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। वीडियो के हर फ्रेम को बारीकी से एनालाइज किया जा रहा है।
कथित ट्रेलर की शुरुआत टॉम हॉलैंड की आवाज से होती है, जिसमें पीटर पार्कर अपनी पहचान, अकेलेपन और बलिदान की बात करता सुनाई देता है। इससे संकेत मिलता है कि कहानी ‘स्पाइडर मैन: नो वे होम’ के बाद की है, जहां डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के चलते पूरी दुनिया स्पाइडर-मैन को भूल चुकी है। ट्रेलर में पीटर के संघर्ष और जिम्मेदारियों का भाव साफ झलकता है, जिससे फिल्म के ज्यादा इमोशनल होने के संकेत मिलते हैं।
इस लीक वीडियो की सबसे ज्यादा चर्चा ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ फेम सैडी सिंक की एंट्री को लेकर है। माना जा रहा है कि वह फिल्म में एक अहम किरदार निभा सकती हैं। वीडियो में एक महिला आवाज स्पाइडर-मैन को उससे दूर रहने की चेतावनी देती सुनाई देती है। इसके साथ ही पीटर के पावर पर कंट्रोल खोने और जाल जैसी संरचना में फंसे होने के दृश्य भी दिखाए गए हैं।
अगर यह ट्रेलर वाकई असली है, तो मार्वल के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। साल 2026 में स्टूडियो की दो बड़ी फिल्में—‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे’ रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में लगातार ट्रेलर लीक होना मार्वल की मार्केटिंग रणनीति को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले पर मार्वल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
