अजय देवगन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में थी। इसका प्रभाव ओपनिंग डे कलेक्शन पर भी साफ नजर आया। फिल्म ने पहले ही दिन मजबूत कमाई दर्ज की। वहीं शुक्रवार को दुलकर सलमान की साउथ फिल्म ‘कांथा’ भी सिनेमाघरों में उतरी और decent ओपनिंग हासिल की। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन और बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन।
‘दे दे प्यार दे 2’ का ओपनिंग डे कलेक्शन
सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन, रकुल प्रीत और माधवन स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक एज-गैप लव स्टोरी पर आधारित है। फिल्म में माधवन, रकुल प्रीत के पिता का किरदार निभा रहे हैं, जबकि रकुल और अजय देवगन के बीच लव स्टोरी दिखाई गई है।
दुलकर सलमान की ‘कांथा’ ने पहले दिन कितनी कमाई?
दुलकर सलमान की ‘कांथा’ ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म की कहानी 1950 के दशक में सेट है, जहां एक जुनूनी फिल्ममेकर अपने बेटे को हीरो बनाने का सपना देखता है। कहानी में आगे चलकर पिता-बेटे के रिश्ते में तनाव और टकराव नजर आता है। यह फिल्म सिनेमा के जुनून और पारिवारिक रिश्तों की भावनात्मक परतें खोलती है।
यामी गौतम की ‘हक’ की कमाई लाखों में सिमटी
यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ को रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म का कलेक्शन तेजी से गिरा है।
8वें दिन की कमाई: 65 लाख रुपये
अब तक कुल कलेक्शन: 14.65 करोड़ रुपये
फिल्म अभी तक अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है।
रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ भी नहीं संभल पाई
रश्मिका मंदाना स्टारर ‘द गर्लफ्रेंड’ भी 8वें दिन केवल 93 लाख रुपये ही कमा सकी।
फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 12.23 करोड़ रुपये रहा है।
यह फिल्म एक अलग दृष्टिकोण वाली लव स्टोरी है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह प्रभाव नहीं जमा सकी।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सामाजिक माहौल से डर लगना हो सकता है बीमारी, पहचानिए SAD डिसऑर्डर के लक्षण
- Author
- January 17, 2026
-
वायरल 2016 ट्रेंड पर बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर संग शेयर कीं शादी की तस्वीरें
- Author
- January 17, 2026
-
25 साल का सफर: अक्षय बोले ट्विंकल सीधी चलना भी नहीं चाहती, यही है उनकी खासियत
- Author
- January 17, 2026
-
बॉक्स ऑफिस टक्कर टली, अब नई तारीख पर रिलीज होगी धमाल 4
- Author
- January 17, 2026
-
अंतरराष्ट्रीय समझौतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा राष्ट्रीय हित से समझौता नहीं
- Author
- January 17, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
