फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (1995) की रोमांटिक कहानी आज भी दर्शकों के दिलों में बसती है। काजोल और शाहरुख खान के किरदार ‘राज’ और ‘सिमरन’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। हालांकि, हाल ही में फिल्म का हिस्सा रहे परमीत सेठी ने एक दिलचस्प बयान देकर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है।
परमीत सेठी ने कहा कि फिल्म में वे असली विलेन नहीं थे, बल्कि शाहरुख खान का किरदार ‘राज’ ही असली विलेन था।
‘कुलजीत गलत नहीं था’ — परमीत सेठी
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में परमीत सेठी ने कहा, “फिल्म ‘डीडीएलजे’ में मेरे किरदार कुलजीत ने कुछ गलत नहीं किया था। राज आकर कुलजीत की मंगेतर को लेकर चला जाता है। मेरा किरदार तो अपनी मंगेतर को लेने नहीं गया था।”
उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच दिलचस्प बहस शुरू हो गई कि आखिर फिल्म का ‘हीरो’ ही विलेन कैसे हो सकता है।
मनोज बाजपेयी ने भी की थी ऐसी ही बात
इसी तरह एक पुराना वीडियो मनोज बाजपेयी का भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वे बताते हैं कि फिल्म ‘वीर जारा’ में शाहरुख खान का किरदार उनकी मंगेतर को छीनने की कोशिश करता है। बावजूद इसके, ऑडियंस मनोज के किरदार से नफरत करने लगती है।
यूजर्स ने परमीत को दिया सपोर्ट
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने परमीत सेठी के बयान का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, “यही काम शाहरुख खान का किरदार ‘देवदास’, ‘डर’, ‘बाजीगर’, ‘कोयला’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ में भी करता है।”
एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “शाहरुख के ज्यादातर किरदार किसी और की गर्लफ्रेंड या बीवी को पटाकर ले जाते हैं, और फिर उन्हें हीरोइन भी मिल जाती है।”
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
