सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। पोद्दार परिवार में तनाव उस समय बढ़ गया जब घर की सबसे वरिष्ठ सदस्य कावेरी यानी दादी सा ने परिवार की प्रॉपर्टी का बंटवारा करने का फैसला ले लिया। अचानक लिए गए इस निर्णय से पूरा परिवार हैरान है और अब बड़ा सवाल यही है कि क्या अभिरा और अरमान परिवार को टूटने से बचा पाएंगे।
बेटी काजल के व्यवहार से दुखी दादी सा
दादी सा की बेटी काजल अपने हिस्से को लेकर काफी नाराज है। वह हर सदस्य के साथ बदसलूकी कर रही है और परिवार के माहौल में कड़वाहट बढ़ रही है। काजल के लगातार बिगड़ते व्यवहार ने दादी सा को गहरा आहत किया और यहीं से बंटवारे की नौबत आ गई।
वीडियो मैसेज में सुनाया फैसला
घर से अचानक गायब होने के बाद दादी सा का वीडियो मैसेज अभिरा को मिला। पूरा परिवार इसे देखता है, जिसमें दादी सा दुखी आवाज़ में घोषणा करती हैं कि वह पोद्दार परिवार की प्रॉपर्टी का बंटवारा करने जा रही हैं। यह सुनते ही अभिरा और अरमान के होश उड़ जाते हैं, क्योंकि वे परिवार को बिखरते नहीं देखना चाहते।
टीआरपी में शो की धमाकेदार वापसी
कहानी में आए इस बड़े ट्विस्ट का असर टीआरपी पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पिछले हफ्ते टीआरपी टॉप 5 से बाहर होने के बाद ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने इस हफ्ते दोबारा दमदार वापसी की है। 45वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में शो ने 1.8 रेटिंग के साथ चौथा स्थान हासिल किया है, जबकि पहले नंबर पर ‘अनुपमा’ कायम है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
