राघव जुयाल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर की थी। टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो ‘डीआईडी’ (Dance India Dance) से वह पहली बार चर्चा में आए। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक डांसिंग और एंकरिंग की दुनिया में काम किया। कुछ साल बाद राघव ने अपने करियर को नया मोड़ देते हुए एक्टिंग में कदम रखा। हाल ही में वह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की निर्देशित वेब सीरीज़ ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नज़र आए।
हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान राघव ने एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि साल 2013 में उन्हें Out Of Body Experience हुआ था। राघव ने कहा,
“डीआईडी के टाइम पर मैं लगातार शो कर रहा था। एक दिन थककर घर आया और ज़मीन पर सो गया। कुछ मिनट बाद मुझे लगा कि मैं अपने शरीर से बाहर हूं। मैं खुद को और अपने मैनेजर आशू को देख पा रहा था। सबकुछ धुंधला था। मैंने आंखें बंद कीं, फिर खोलीं तो देखा मैं वहीं लेटा हूं। कुछ देर बाद जब मैं उठा, तो पता चला आशू ने सच में करवट ली थी—वैसी ही जैसी मैंने उस अनुभव में देखी थी।”
राघव ने बताया कि बाद में उन्होंने Out Of Body Experience पर रिसर्च भी की और समझा कि यह एक दुर्लभ मानसिक व शारीरिक अवस्था होती है।
इसी पॉडकास्ट में राघव ने एक और डरावना लेकिन दिलचस्प अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार मॉरिशस में स्विमिंग करते समय अचानक कई डॉल्फिन्स ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया।
“मैंने ट्रेनिंग ली हुई थी, लेकिन अचानक पानी मुंह में चला गया और मैं घबरा गया। मैंने पास की बोट को इशारा किया, और उन्होंने आकर मुझे बाहर निकाला। बाद में बोट में बैठे एक शख्स ने बताया कि डॉल्फिन्स मुझे किसी खतरनाक चीज़ से बचा रही थीं।”
राघव के इन दोनों अनुभवों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं—“राघव की ज़िंदगी किसी फिल्म से कम नहीं!”
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
