बी-टाउन में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। इसी बीच बीती रात रश्मिका की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ की सक्सेस पार्टी हैदराबाद में आयोजित हुई। इस इवेंट में विजय देवरकोंडा भी पहुंचे और दोनों के बीच एक खास लविंग मोमेंट भी देखने को मिला, जब विजय ने रश्मिका के हाथों को चूमा।
इवेंट के दौरान रश्मिका ने विजय की खुले तौर पर तारीफ की और कहा, “हर किसी के जीवन में एक विजय देवरकोंडा होना चाहिए।” उन्होंने फिल्म में विजय के योगदान को सराहा और उन्हें प्यार से 'विजू' कहकर संबोधित किया। इस पर वहां मौजूद लोग तालियों से उनका स्वागत करते नजर आए।
वहीं, विजय देवरकोंडा ने भी रश्मिका की तारीफ करते हुए कहा, “रश्मिका, मुझे तुम पर गर्व है। तुम अपने करियर के पीक पर ऐसी कहानी चुनती हो और उसे पूरा दिल लगाकर निभाती हो।”
शादी की खबरों को लेकर मीडिया में अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले महीने खबरें आई थीं कि दोनों की सगाई हो चुकी है, और अब कहा जा रहा है कि दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में हो सकती है। हालांकि, अभी तक रश्मिका और विजय की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
