रश्मिका मंदाना की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस मौके पर रश्मिका ने अपने फैंस के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बारे में बात की है। उनके मुताबिक उनकी तस्वीरों और आवाज का इस्तेमाल करके डीपफेक बनाए जा रहे हैं। यह बहुत घातक है। उन्होंने ऑनलाइन महिलाओं के लिए सुरक्षा की जरूरत पर बात की है।
दोबारा चेक करती हैं कंटेंट
TOI ने रश्मिका मंदाना के हवाले से लिखा है 'यह अब होने लगा है। मेरी कई तस्वीरें एआई के जरिए बदल दी गई हैं। मैं इसलिए परेशान हूं क्योंकि मैं जब इन्हें देखती हूं तो पता चलता है कि यह मैं नहीं हूं। हालांकि कई बार इन्हें जांचने के लिए मुझे दोबारा चेक करना पड़ता है।'
एआई डरावनी चीज है
रश्मिका ने आगे बताया 'मैं तस्वीरों और वीडियो को देखती हूं और आगे बढ़ जाती हूं। हालांकि फिर मुझे लगता है कि मैं इस तरह के कपड़े नहीं पहनती हूं। कई बार आपकी आवाज के साथ भी छेड़छाड़ की जाती है।' रश्मिका ने माना कि वे आपकी तस्वीर, आवाज और हर चीज का इस्तेमाल करके उसे पूरी तरह से कुछ और बना सकते हैं। एआई बहुत ही डरावनी चीज है।'
आम लोगों के लिए घातक
रश्मिका का मानना है कि अगर उनके साथ कोई घटना होती है तो वह उससे लड़ सकती हैं। हालांकि सामान्य लड़कियों के साथ ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा 'मान लीजिए किसी साधारण लड़की की बदली हुई तस्वीर उसके कॉलेज में शेयर कर दी जाए, तो पूरा कॉलेज समझेगा कि यह सही है। यहां तक कि उसके माता-पिता भी यही समझेंगे। ऐसे में उस लड़की के लिए कौन खड़ा होगा? लड़की को पता होगा कि यह झूठ है लेकिन उसकी बात कौन मानेगा?'
रश्मिका की राय
रश्मिका ने कहा 'इसे रोकने के लिए कोई नियम तो बनना चाहिए। मुझे नहीं पता, लेकिन इससे बच्चों में अवसाद और कई अन्य समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। मैं नहीं चाहती कि यह उस हद तक पहुंचे।'
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
