शुक्रवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से मिला-जुला रहा। पिछले कुछ दिनों की तरह साउथ की फिल्में बॉलीवुड पर भारी रहीं। आइए जानते हैं इन दिनों सिनेमाघरों में चल रहीं फिल्मों 'कांतारा चैप्टर 1', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'दे कॉल हिम ओजी' और 'जॉली एलएलबी 3' ने शुक्रवार को कितनी कमाई की है।
कांतारा चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। दो अक्तूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुक्रवार को 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की अब तक कुल कमाई 359.40 करोड़ रुपये हो गई है। यह फिल्म साल की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है, जिसने 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कमाई धीमी रफ्तार से जारी है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये से खाता खोला था। शुक्रवार को फिल्म की कमाई सिर्फ 2 करोड़ रुपये रही। अब तक इस फिल्म ने कुल 43.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म की कमाई पर 'कांतारा चैप्टर 1' का असर पड़ा है।
दे कॉल हिम ओजी
पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' का जादू अब कम होने लगा है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 63.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। 16वें दिन शुक्रवार को फिल्म ने 72 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 188.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'कांतारा चैप्टर 1' की रिलीज के बाद इस फिल्म की कमाई घटी है।
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई में अब काफी गिरावट देखने को मिल रही है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये से खाता खोला था। इस फिल्म ने 22वें दिन शुक्रवार को सिर्फ 50 लाख रुपये कमाए। अब तक इस फिल्म की कमाई 110.80 करोड़ रुपये हो गई है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
