हीरो नंबर 1’ एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। सुनीता अक्सर हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं, लेकिन कई बार उनकी साफगोई गोविंदा के लिए मुश्किलें खड़ी कर देती है। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। हाल ही में सुनीता के एक बयान के बाद गोविंदा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। हालांकि, इस बार सोशल मीडिया पर नेटिज़ेंस सुनीता के समर्थन में नजर आ रहे हैं और गोविंदा के माफी वाले वीडियो पर भी उनके पक्ष में कमेंट कर रहे हैं।
गोविंदा ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
दरअसल, सुनीता हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने गोविंदा के पारिवारिक पंडित को लेकर टिप्पणी की थी। सुनीता ने कहा था—
“गोविंदा ज्योतिषियों और पंडितों पर बहुत पैसा खर्च करते हैं। हमारे घर में भी एक हैं, गोविंदा के पंडित। वो भी ऐसा ही है—पूजाएं करवाते हैं और दो लाख रुपये चार्ज करते हैं।”
पत्नी के इस बयान के बाद गोविंदा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी और सुनीता के बयान से असहमति जताई।
गोविंदा ने सुनीता के बयान का किया खंडन
गोविंदा ने वीडियो में कहा—
“मैं अपने परिवार के पंडित जी, आदरणीय मुकेश शुक्ला जी के बारे में कहना चाहता हूं कि वे अत्यंत योग्य, प्रामाणिक और यज्ञ-विधि में निपुण हैं। वे उत्तर प्रदेश के चुनिंदा विद्वानों में से एक हैं। हमारे परिवार का उनके पिता आदरणीय जटाधारी जी से पुराना संबंध रहा है।”
उन्होंने आगे कहा—
“मेरी धर्मपत्नी ने उनके विषय में जो अपशब्द कहे, उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं और उस बात का खंडन करता हूं। आप बहुत सरल व्यक्ति हैं और हम कई कठिन समय आपके मार्गदर्शन से पार कर चुके हैं। ब्राह्मण वर्ग की कृपा और आपके परिवार का आशीर्वाद हम पर हमेशा बना रहे, यही प्रार्थना है।”
सोशल मीडिया पर गोविंदा का यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में सुनीता का समर्थन करते हुए लिखा—“वो जैसी हैं, वैसी ही सच्ची हैं।”
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
