बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती तीन दशकों से भी ज्यादा पुरानी है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और अक्सर किसी न किसी इवेंट में एक साथ दिख जाते हैं। ऐसा ही एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सलमान खान के मशहूर गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर स्टेज पर जमकर डांस करते नजर आते हैं।
वीडियो में क्या है?
वायरल क्लिप में शाहरुख और सलमान फॉर्मल आउटफिट में एक-दूसरे के डांस स्टेप्स मैच करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों काफी खुश और एनर्जेटिक दिखते हैं। स्टेज के सामने मौजूद लोग भी दोनों स्टार्स को देखकर झूमने लगते हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी शादी समारोह या प्राइवेट फंक्शन का हिस्सा है।
फिल्मों में कैमियो की दोस्ती
दोनों सितारों की दोस्ती फिल्मों में भी देखने को मिली है। साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में सलमान ने स्पेशल कैमियो किया था। वहीं सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आए थे।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान इन दिनों अपनी बड़ी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ की तैयारी में व्यस्त हैं। अपूर्व लखिया निर्देशित यह फिल्म भारत-चीन सीमा विवाद (2020) पर आधारित है और 2026 में रिलीज होगी।
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। यह फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होगी और इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
