लोकप्रिय टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में साहिल साराभाई का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुमीत राघवन ने अपने दिवंगत को-एक्टर और ऑनस्क्रीन पिता सतीश शाह को याद किया है। सुमीत ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए दिवंगत अभिनेता को न केवल एक सहकर्मी, बल्कि एक पिता समान बताया।
‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में सतीश शाह के किरदार को किया याद
सुमीत राघवन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में कहा,
“2004 में हमने एक शो शुरू किया था और 70 एपिसोड के बाद शूटिंग बंद करनी पड़ी क्योंकि वो चल नहीं रहा था। 21 साल बाद वही शो सबके दिलों की धड़कन बन गया। लोग हमारे किरदारों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं, लेकिन किसी ने नहीं कहा कि ये हमारे घर के इंद्रवदन हैं। इंद्रवदन तो बस एक ही हैं, और वो हैं सतीश शाह। वो हम सबको छोड़कर चले गए।”
ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन रिश्ते पर बोले सुमीत
अभिनेता ने आगे कहा,
“यह शो जितना लोकप्रिय हुआ, हमारा रिश्ता भी उतना ही मजबूत होता गया। हम उन्हें मम्मी-पापा कहकर बुलाते थे। आज साराभाई परिवार का सबसे वरिष्ठ सदस्य हमें छोड़कर चला गया। वे लंबे समय से तकलीफ में थे।”
सुमीत ने प्रशंसकों द्वारा जताई संवेदनाओं के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा,
“साराभाई के सभी प्रशंसक अपनी संवेदनाएं भेज रहे हैं। साराभाई परिवार का सबसे बड़ा बेटा होने के नाते मैं सबकी भावनाएं स्वीकार करता हूं। अलविदा पापा, फिर मिलेंगे।”
जमनादास मजीठिया बोले – “सुबह बात हुई थी, यकीन नहीं होता”
अभिनेता-निर्माता जमनादास मजीठिया ने भी सतीश शाह के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा,
“मुझे फोन आया कि सतीश जी नहीं रहे। यकीन नहीं हुआ क्योंकि सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने आतिश से बात की थी। हम परसों मिलने वाले थे। यह खबर बहुत चौंकाने वाली है।”
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
