बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की सुपरहिट सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी दृश्यम 3 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ गई है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की घोषणा कर दी है और इसके साथ ही रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है।
मेकर्स द्वारा जारी किए गए 1 मिनट 13 सेकंड के अनाउंसमेंट वीडियो में अजय देवगन की आवाज सुनाई देती है। वीडियो में विजय सालगांवकर अपने परिवार की अहमियत पर बात करता नजर आता है और पिछली फिल्मों की कहानी की झलक भी दिखाई गई है। वीडियो के अंत में विजय सालगांवकर कहता है— “कहानी अभी खत्म नहीं हुई है, आखिरी हिस्सा अभी बाकी है।” इसी डायलॉग के साथ ‘दृश्यम 3’ का ऐलान किया गया है।
फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं। मेकर्स के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म की पूरी कास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां ‘दृश्यम 2’ खत्म हुई थी।
गौरतलब है कि ‘दृश्यम’ मोहनलाल की इसी नाम की मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। हिंदी में ‘दृश्यम’ साल 2015 में रिलीज हुई थी, जबकि ‘दृश्यम 2’ साल 2022 में आई थी। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों और बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली। हाल ही में मोहनलाल ने मलयालम वर्जन ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिससे फ्रेंचाइजी को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘दृश्यम 3’ में विजय सालगांवकर की कहानी किस मोड़ पर पहुंचती है और क्या तीसरे पार्ट में कोई नया ट्विस्ट देखने को मिलता है।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
ब्लैकबक केस से जुड़े नाम पर आपत्ति? 'काला हिरण' फिल्म को लेकर सलमान का लीगल एक्शन
- Author
- June 02, 2026
-
हेल्थ टिप्स: ज्यादा या कम नहीं, उम्र के अनुसार पिएं सही मात्रा में दूध
- Author
- June 02, 2026
-
फिजिकल हेल्थ: हंतावायरस से बचना है तो बरतें ये सावधानियां, डॉक्टर की सलाह
- Author
- June 02, 2026
-
IIT की राह पर बेटियों की बड़ी उड़ान, JEE एडवांस्ड में 22% बढ़ी भागीदारी
- Author
- June 02, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
