पायल धारे मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं, जिन्हें ऑनलाइन दुनिया में पायल गेमिंग के नाम से जाना जाता है। हाल ही में एक कथित एमएमएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे लेकर उनका नाम जोड़ा जा रहा है। हालांकि पायल धारे के फैंस का कहना है कि यह वीडियो एआई-जेनरेटेड है और इसके पीछे शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
पायल गेमिंग का असली नाम पायल धारे है। वह गेमप्ले वीडियो और यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जानी जाती हैं। क्रैब गेम, कॉल ऑफ ड्यूटी, बीजीएमआई, पबजी और जीटीए जैसे गेम्स पर उनका कंटेंट काफी लोकप्रिय है। पायल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से ताल्लुक रखती हैं।
पिछले साल पायल गेमिंग ने देश में गेमिंग के भविष्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान वह बैठक में मौजूद अकेली महिला गेमर थीं। पीएम मोदी से बातचीत में पायल ने कहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह भारत की लीडिंग महिला गेमिंग क्रिएटर बनेंगी।
25 वर्षीय पायल गेमिंग ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 45 लाख सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उन्हें 42 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स फॉलो करते हैं। गेमिंग के साथ-साथ पायल लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट भी बनाती हैं और वह फराह खान और सामंथा रुथ प्रभु जैसी बॉलीवुड हस्तियों के साथ भी काम कर चुकी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पायल गेमिंग की मासिक कमाई करीब 10 हजार अमेरिकी डॉलर बताई जाती है, जबकि उनकी कुल संपत्ति 1 से 9 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है।
वायरल एमएमएस वीडियो को लेकर पायल ने बुधवार को सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। उन्होंने साफ कहा कि वायरल हो रहा वीडियो उनका नहीं है और न ही इसका उनकी निजी जिंदगी या पहचान से कोई लेना-देना है। पायल ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके नाम और तस्वीर के गलत इस्तेमाल को लेकर वह कानूनी कार्रवाई कर रही हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
