खुदरा महंगाई दर सितंबर महीने में घटकर 1.54 प्रतिशत रह गई। यह इससे पिछले महीने 2.07 प्रतिशत थी। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में इसकी पुष्टि की गई। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति सितंबर 2024 में 5.49 प्रतिशत थी।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने एक बयान में कहा, "सितंबर 2025 के दौरान मुख्य मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में गिरावट मुख्य रूप से अनुकूल आधार प्रभाव और सब्जियों, तेल और वसा, फलों, दालों और उत्पादों, अनाज और उत्पादों, अंडे, ईंधन और प्रकाश की मुद्रास्फीति में गिरावट के कारण है।"
सितंबर 2025 के दौरान वर्ष-दर-वर्ष खाद्य मुद्रास्फीति (-) 2.28 प्रतिशत थी, जबकि अगस्त में यह (-) 0.64 प्रतिशत और पिछले वर्ष सितंबर में 9.24 प्रतिशत थी।
अक्टूबर की द्विमासिक मौद्रिक नीति में, रिजर्व बैंक ने 2025-26 के लिए अपने मुद्रास्फीति अनुमान को अगस्त में अनुमानित 3.1 प्रतिशत से घटाकर 2.6 प्रतिशत कर दिया।
वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के लिए मुद्रास्फीति के परिदृश्य के बारे में आरबीआई ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की अच्छी प्रगति, खरीफ की अधिक बुवाई, जलाशयों का पर्याप्त स्तर और खाद्यान्नों का पर्याप्त बफर स्टॉक खाद्य कीमतों को नरम बनाए रखेगा।
You May Also Like
हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद आई अडानी ग्रुप की प्रतिक्रिया सामन...
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अडानी ग्रुप...
READ MORE
हिंडेनबर्ग के आरोपों पर अडानी ग्रुप की दो-टूक
हिंडनबर्ग के द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को अदाणी ग्रुप ने दुर्भावनापूर्ण...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
