प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की चिप निर्माता कंपनी क्वालकॉम के अध्यक्ष और CEO क्रिस्टियानो आर. अमोन से मुलाकात की। इस दौरान भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), नवाचार और कौशल विकास में प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर इस बैठक को “अद्भुत” बताया और कहा कि क्वालकॉम की भारत में सेमीकंडक्टर और एआई मिशनों के प्रति प्रतिबद्धता देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि भारत तकनीकी निर्माण के लिए बेजोड़ प्रतिभा और पैमाना प्रदान करता है, जो भविष्य को आकार देगा।
क्रिस्टियानो आर. अमोन ने भी मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत के एआई और सेमीकंडक्टर मिशनों के समर्थन में क्वालकॉम और भारत के बीच व्यापक साझेदारी को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन, पीसी, स्मार्ट ग्लास, ऑटो और औद्योगिक क्षेत्रों में भारतीय पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के अवसरों से उत्साहित हैं।
मुलाकात में 6जी टेक्नोलॉजी और इसके भविष्य के अवसरों पर भी बातचीत हुई, जिसे दोनों पक्षों ने महत्वपूर्ण बताया।
You May Also Like

हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद आई अडानी ग्रुप की प्रतिक्रिया सामन...
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अडानी ग्रुप...
READ MORE
हिंडेनबर्ग के आरोपों पर अडानी ग्रुप की दो-टूक
हिंडनबर्ग के द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को अदाणी ग्रुप ने दुर्भावनापूर्ण...
READ MORETop Stories
-
सोने के दाम में रफ्तार, 1.3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम; चांदी की कीमत भी बढ़ी
- Author
- October 14, 2025
-
SO के आत्महत्या मामले में प्रशासन की नाकामी पर CSS अफसरों का मार्च
- Author
- October 14, 2025
-
सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, नए कर्मचारियों से कहा- काम में समर्पण और ईमानदारी दिखाएं
- Author
- October 14, 2025
-
दिवाली से पहले खुशखबरी: 14.82 लाख कर्मचारियों को योगी सरकार का बोनस तोहफा
- Author
- October 14, 2025
-
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: यूपी में शहरी विकास के लिए नई पुनर्विकास नीति लागू
- Author
- October 14, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
-
राजनीति और सिनेमा का संगम: राहुल गांधी ने करूर हादसे पर विजय को मिलाया फोन
- Author
- September 29, 2025
-
फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने जीता खिताब, शहर में दीपावली सा माहौल
- Author
- September 29, 2025