विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में सोमवार को 1.4 प्रतिशत की कटौती की गई। वहीं वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 51.50 रुपये सस्ता हो गया। यह वैश्विक बेंचमार्क दरों में गिरावट को दर्शाता है। एटीएफ और एलपीजी की कीमतें राज्य दर राज्य अलग-अलग होती हैं, जो वैट सहित स्थानीय करों पर निर्भर करती हैं।
राजधानी दिल्ली में एटीएफ की कीमतें घटकर 90,713.52 रुपये प्रति किलोलीटर
सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं के अनुसार, राजधानी दिल्ली में जेट ईंधन (एटीएफ) की कीमत 1,308.41 रुपये प्रति किलोलीटर या 1.4 प्रतिशत घटकर 90,713.52 रुपये प्रति किलोलीटर रह गई। वहीं राजधानी दिल्ली देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक रही।
दो महीने के बाद हुई कटौती
अंतरराष्ट्रीय तेल दरों में बढ़ोतरी और भू-राजनीतिक तनाव व व्यापार युद्ध के चलते जुलाई से लगातार दो महीने कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब तेल की कीमतों में कमी आई है। इस दौरान प्रति किलोलीटर कीमतों में कुल 8,949.38 रुपये की वृद्धि हुई थी। इस मूल्य कटौती से वाणिज्यिक एयरलाइनों पर बोझ कम होगा। इनके लिए ईंधन परिचालन लागत का लगभग 40 प्रतिशत होता है।
चेन्नई और कोलकाता में बढ़ी एटीएफ की कीमतें
मुंबई में एटीएफ की कीमत 86,077.14 रुपये प्रति किलोलीटर से घटाकर 84,832.83 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई। वहीं चेन्नई और कोलकाता में इसकी कीमत बढ़ाकर क्रमश: 94,151.96 रुपये और 93,886.18 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई। वैट जैसे स्थानीय करों के प्रभाव के आधार पर दरें शहर दर शहर अलग-अलग होती हैं।
राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1,580 रुपये
इसके साथ ही, तेल कंपनियों ने होटलों और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 51.50 रुपये की कटौती की है। अब राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1,580 रुपये हो गई है।
You May Also Like
हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद आई अडानी ग्रुप की प्रतिक्रिया सामन...
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से अडानी ग्रुप...
READ MORE
हिंडेनबर्ग के आरोपों पर अडानी ग्रुप की दो-टूक
हिंडनबर्ग के द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को अदाणी ग्रुप ने दुर्भावनापूर्ण...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
