नया साल आते ही हम अक्सर बड़े-बड़े फिटनेस वादे करते हैं—जिम जाएंगे, रोज पसीना बहाएंगे और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करेंगे। लेकिन हकीकत यह है कि जनवरी खत्म होते-होते जिम कार्ड अलमारी में रह जाता है और फिटनेस का जोश ठंडा पड़ जाता है। फिट रहना किसी एक महीने का लक्ष्य नहीं, बल्कि रोज का अभ्यास है।
अगर आप साल 2026 में सच में सेहतमंद बनना चाहते हैं, तो ऐसे संकल्प लें जिन्हें निभाना आसान हो। डाइटिंग और जिम के भारी लक्ष्यों की जगह योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योग कहीं भी और किसी भी समय किया जा सकता है और यह शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत करता है।
New Year 2026 के लिए रोज किए जाने वाले योगासन
ताड़ासन
यह योग की नींव माना जाता है। रीढ़ को मजबूत करता है, पोश्चर सुधारता है और शरीर में स्थिरता लाता है। नियमित अभ्यास से पीठ दर्द में राहत और सुस्ती दूर होती है।
भुजंगासन
रीढ़ के लचीलेपन को बढ़ाता है और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। तनाव और थकान को कम करने के लिए यह आसन बेहद लाभकारी है।
वज्रासन
यह इकलौता आसन है जिसे भोजन के बाद भी किया जा सकता है। पाचन सुधारता है, गैस और एसिडिटी से राहत देता है और मन को शांत करता है।
अधोमुख श्वानासन
पूरे शरीर को एक्टिव करता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है, हाथ-पैर और पीठ मजबूत होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
प्राणायाम (भ्रामरी सहित)
श्वास पर केंद्रित यह अभ्यास फेफड़ों को मजबूत करता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और चिंता व नींद की समस्या में राहत देता है।
निष्कर्ष यही है कि New Year 2026 में अगर शरीर, मन और सांस को संतुलन में रखना चाहते हैं, तो जिम से नहीं बल्कि योग से शुरुआत करें। रोज का छोटा अभ्यास ही लंबे समय में बड़ा बदलाव लाता है।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
