लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और स्वास्थ्य के साथ गहरे जुड़ाव का पर्व भी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में धूमधाम से मनाए जाने वाले इस त्योहार में सूर्य देव और छठी मैया को जो पारंपरिक ‘सूप’ में प्रसाद अर्पित किया जाता है, वह औषधीय गुणों का खजाना है।
छठ के प्रसाद में शामिल सामग्री — ठेकुआ, मौसमी फल जैसे डाभ नींबू, गन्ना, केला, सिंघाड़ा — सभी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। ये न केवल व्रत के दौरान शरीर को पोषण देते हैं, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाकर कई मौसमी बीमारियों से भी बचाते हैं।
ठेकुआ:
छठ का सबसे महत्वपूर्ण और स्वादिष्ट प्रसाद घी का ठेकुआ है। इसे शुद्ध देसी घी में तला जाता है। आयुर्वेद में देसी घी को अमृत समान माना जाता है। गुड़, गेहूं का आटा और शुद्ध घी का यह मिश्रण ठेकुआ को एक ‘सुपरफूड’ बनाता है।
फल:
छठ पूजा में चढ़ाए जाने वाले केला, नारियल, सिंघाड़ा और डाभ नींबू स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हैं। केला पोटैशियम और विटामिन्स का भंडार है, जो दिल और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है। नारियल में हेल्दी फैट और मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों और मस्तिष्क के लिए अच्छे हैं। सिंघाड़ा ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद करता है, और डाभ नींबू विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाता है।
गन्ना (ईख):
गन्ने का रस तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों और ब्लड सर्कुलेशन के लिए फायदेमंद हैं।
छठ का प्रसाद शुद्धता और सात्विकता के साथ बनाया जाता है, जिससे इसके औषधीय गुण और बढ़ जाते हैं। यह दर्शाता है कि स्वस्थ रहने के लिए सादा, प्राकृतिक और पौष्टिक भोजन ही सर्वोत्तम है। ध्यान रखें कि प्रसाद का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
