क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि 7-8 घंटे की पूरी नींद लेने के बावजूद आप सुबह उठते ही थकान और सुस्ती महसूस करते हैं? अगर हां, तो इसका कारण नींद की कमी नहीं, बल्कि आपकी सुबह की आदतें हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि सुबह उठने के तुरंत बाद की गई कुछ गलतियां आपके एनर्जी लेवल और मेटाबॉलिज्म को बुरी तरह प्रभावित करती हैं।
आइए जानते हैं सुबह की वे 4 आम गलतियां, जिनसे आपको आज ही बचना चाहिए –
1. अलार्म के बाद दोबारा सोना
अलार्म बजते ही "बस 5 मिनट और" सोने की आदत आपके दिन को बिगाड़ सकती है। स्नूज़ बटन दबाने से आपका दिमाग नई नींद का चक्र शुरू कर देता है, लेकिन कुछ ही मिनट बाद वह टूट जाता है। इसे स्लीप इनर्शिया कहते हैं, जो आपको और ज्यादा थका हुआ और चिड़चिड़ा बना देता है।
2. उठते ही फोन चेक करना
सुबह आंख खुलते ही सोशल मीडिया, ईमेल और नोटिफिकेशन चेक करना बेहद नुकसानदायक है। इससे दिमाग पर अचानक तनाव बढ़ता है और स्क्रीन की नीली रोशनी आपके दिमाग की प्राकृतिक जागने की प्रक्रिया को बाधित करती है।
3. पानी की जगह चाय या कॉफी पीना
रातभर सोने के बाद शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है। ऐसे में सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीना जरूरी है। यह शरीर को फिर से हाइड्रेट करता है, मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। पानी छोड़ सीधे चाय या कॉफी पीना डिहाइड्रेशन को और बढ़ा सकता है, जिससे थकान महसूस होती है।
4. अंधेरे कमरे में रहना
सुबह उठने के बाद भी पर्दे बंद रखना शरीर को यह संकेत देता है कि अभी भी सोने का समय है। जबकि सुबह की धूप मेलाटोनिन (नींद वाला हार्मोन) को कम करती है और हमें पूरी तरह जगाने का काम करती है। इसलिए उठते ही खिड़कियां खोलें और प्राकृतिक रोशनी का स्वागत करें।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
