रेणुका ऑफिस से निकल रही थी, तभी मैनेजर ने पूछा, “लंदन वाले क्लाइंट को मेल किया?” वह घबरा गई, क्योंकि वह भूल गई थी। अपनी परेशानी बताते हुए उसने कहा कि उसे समय प्रबंधन में कठिनाई हो रही है। मैनेजर ने सलाह दी: “टाइम बॉक्सिंग तकनीक अपनाओ।”
टाइम बॉक्सिंग क्या है?
टाइम बॉक्सिंग एक प्रभावी समय प्रबंधन तकनीक है, जिसमें किसी काम के लिए निश्चित समय तय किया जाता है और उस समय में काम पूरा करना अनिवार्य होता है। दिन को छोटे-छोटे स्लॉट्स में बांटकर हर स्लॉट में एक कार्य निर्धारित किया जाता है, जैसे सुबह 9 से 9:30 बजे तक ईमेल चेक करना, 9:30 से 11 बजे तक रिपोर्ट तैयार करना।
अन्य तकनीकों से अलग
यह समय ब्लॉकिंग या शेड्यूलिंग से अलग है। इसमें लचीलापन कम और समय की सख्ती अधिक होती है। फोकस परिणाम पर नहीं, बल्कि निर्धारित समय में कार्य पूरा करने पर होता है।
कैसे शुरू करें
- छोटे कदमों से शुरुआत करें, दिन का एक घंटा टाइम बॉक्स करें।
- प्राथमिकताएं तय करें और सबसे जरूरी काम पहले करें।
- कैलेंडर में हर कार्य का समय निर्धारित करें।
- ध्यान भटकने से बचने के लिए फोन साइलेंट रखें।
- काम पूरा होने पर खुद को कॉफी ब्रेक या पसंदीदा गतिविधि से प्रोत्साहित करें।
लाभ
- गृहिणियां घरेलू कार्यों के लिए समय निर्धारित कर संतुलन बना सकती हैं।
- कामकाजी महिलाएं ऑफिस और घर की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से संभाल सकती हैं।
- युवाओं के लिए यह तकनीक पढ़ाई, काम और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाने में मदद करती है।
- एकाग्रता, अनुशासन और आत्मसंतुष्टि बढ़ती है।
लाइफ कोच निधि गुप्ता कहती हैं:
“टाइम बॉक्सिंग आपके कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए प्रेरित करती है। यह एक सकारात्मक दबाव बनाती है, जिससे कार्य-कुशलता बढ़ती है और समय की बर्बादी कम होती है।”
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
