आज का दौर फिटनेस का है। जिम भरे हुए हैं, घर-घर में योग मैट बिछे हैं और डाइट चार्ट मोबाइल में सेव हैं। इसके बावजूद कई लोगों की शिकायत है कि डाइट, योग और वर्कआउट करने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसका कारण मेहनत की कमी नहीं बल्कि गलत आदतें और अधूरी समझ हो सकती हैं।
शरीर को बदलाव के लिए समय, अनुशासन और संतुलन चाहिए, लेकिन आज के दौर में लोग तुरंत नतीजे चाहते हैं। शरीर कोई मशीन नहीं है। अगर लगातार प्रयास के बाद भी वजन नहीं घट रहा, तो संभव है कि आप वही आम गलतियां दोहरा रहे हों।
वजन न घटने की मुख्य वजहें
जरूरत से ज्यादा या गलत डाइट
बहुत कम खाना हमेशा फायदेमंद नहीं होता। जरूरत से कम कैलोरी लेने पर शरीर स्टार्वेशन मोड में चला जाता है और फैट जमा करने लगता है। वहीं, हेल्दी के नाम पर ज्यादा ड्राई फ्रूट्स, स्मूदी या घी का सेवन भी वजन बढ़ा सकता है।
सिर्फ कार्डियो पर भरोसा
केवल ट्रेडमिल या दौड़ से वजन घटाना मुश्किल हो सकता है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के बिना मसल्स नहीं बनतीं और मसल्स के बिना फैट बर्न धीमा रहता है।
नींद की अनदेखी
6 घंटे से कम नींद हार्मोन को बिगाड़ देती है। नींद की कमी से तनाव हार्मोन बढ़ता है, जिससे खासतौर पर पेट की चर्बी बढ़ती है।
वर्कआउट के बाद ओवरईटिंग
एक्सरसाइज के बाद ज्यादा खाना या ज्यादा खाने के बाद ज्यादा एक्सरसाइज करने की सोच वजन घटाने में रुकावट बनती है। जब कैलोरी इन, कैलोरी आउट से ज्यादा होती है तो वजन नहीं घटता।
एक ही रूटीन लंबे समय तक
महीनों तक एक जैसी एक्सरसाइज और डाइट अपनाने से शरीर उसका आदी हो जाता है और रिजल्ट रुक जाता है।
स्ट्रेस और मानसिक थकान
तनाव चुपचाप वजन बढ़ाता है। ज्यादा स्ट्रेस लेने से मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ता है, जिससे वजन कम करना मुश्किल हो जाता है।
क्या करें?
विशेषज्ञों का कहना है कि सही डाइट, पर्याप्त नींद, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, रूटीन में बदलाव और तनाव नियंत्रण से वजन घटाने की प्रक्रिया को दोबारा पटरी पर लाया जा सकता है।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
