विराट कोहली का नाम आज के समय में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड बनाकर करोड़ों फैंस का दिल जीता है। मैदान पर अपने आक्रामक अंदाज के साथ-साथ विराट अपने फैशन और स्टाइलिश लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं।
आज (5 नवंबर) को विराट कोहली अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आइए एक नजर डालते हैं उनके कुछ सबसे बेहतरीन लुक्स पर, जो यह साबित करते हैं कि विराट सिर्फ क्रिकेट के ही नहीं बल्कि फैशन के भी किंग हैं।
1. फॉर्मल लुक में जेंटलमैन स्टाइल
विराट कोहली को फॉर्मल लुक में कई बार देखा गया है। ग्रे सूट, सफेद टीशर्ट और व्हाइट स्नीकर्स के साथ उनका यह लुक परफेक्ट ऑफिस या पार्टी स्टाइल का उदाहरण है। उनके इस मिनिमल लेकिन एलीगेंट स्टाइल से हर कोई टिप्स ले सकता है।
2. कूल जैकेट वाला कैज़ुअल लुक
पिंक जैकेट, ओवरसाइज़ टीशर्ट और लूज़ फिट जींस—यह लुक यंग जनरेशन के बीच काफी पॉपुलर है। आउटिंग या ट्रैवल के लिए विराट का यह स्टाइलिश लुक एकदम परफेक्ट इंस्पिरेशन है।
3. सिंपल लेकिन हैंडसम लुक
लाइट ब्लू टीशर्ट, सफेद पैंट, सिर पर कैप और आंखों पर स्टाइलिश गॉगल—विराट का यह लुक साबित करता है कि सादगी में भी स्टाइल छिपा है। उनका यह कॉन्फिडेंट और रिलैक्स्ड अंदाज फैशन के साथ-साथ पर्सनैलिटी को भी निखारता है।
4. दुबई वाला स्मार्ट कैज़ुअल लुक
दुबई इवेंट के दौरान विराट का क्रीम पैंट और फिटेड टीशर्ट वाला लुक काफी वायरल हुआ था। इस लुक में उनका सिग्नेचर काला चश्मा भी था, जो उनके स्टाइल को और भी क्लासी बना देता है।
5. वेडिंग लुक ने रचा ट्रेंड
विराट कोहली का वेडिंग लुक आज भी फैशन लवर्स की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। सब्यसाची की डिजाइन की हुई आइवरी सिल्क शेरवानी और रोज गोल्ड कोटा साफा में विराट रॉयल लुक में नजर आए थे। इस लुक ने शादी के फैशन ट्रेंड्स को नया मुकाम दिया।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
