दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा में खील और बताशों का विशेष महत्व होता है। इन्हें समृद्धि, शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। लेकिन अक्सर पूजा के बाद खील बच जाती है और लोग यह नहीं जानते कि उनका क्या करें। ऐसे में खील को फेंकने के बजाय उनसे कई स्वादिष्ट पकवान तैयार किए जा सकते हैं।
खील न सिर्फ हल्की और पौष्टिक होती है, बल्कि इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। अगर आपके घर में भी पूजा के बाद खील बची हैं, तो इनसे बनने वाले ये आसान और स्वादिष्ट व्यंजन आपके लिए परफेक्ट हैं। आइए जानते हैं कुछ झटपट रेसिपी, जो बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएंगी।
1. चिवड़ा
खील में हल्का पानी छिड़ककर उसे गीला कर लें। अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें खील, मूंगफली, भुनी चना दाल, करी पत्ता, नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा नींबू रस डालें। सभी चीजें मिलाकर कुछ देर भूनें। मसालेदार चिवड़ा तैयार है। चाहें तो ऊपर से नमकीन डालकर सर्व करें।
2. भेलपुरी
खील में बारीक कटी प्याज, टमाटर, उबले आलू, हरी मिर्च, नमक, नींबू का रस और चाट मसाला मिलाएं। ऊपर से हरी धनिया और सेव डालें। तुरंत परोसें, वरना खील नरम हो जाएगी। यह झटपट बनने वाला चटपटा स्नैक हर किसी को पसंद आएगा।
3. टिक्की
अगर खील ज्यादा बची हो, तो उबले आलू में खील, नमक, मिर्च, धनिया और थोड़ा बेसन मिलाकर टिक्की का मिश्रण तैयार करें। इसे गोल आकार देकर तेल में सेंक लें। बाहर से करारी और अंदर से मुलायम टिक्की तैयार है। इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें।
4. नमकीन मिक्स
खील में भुनी मूंगफली, काजू, किशमिश, करी पत्ता, नमक और हल्दी डालकर धीमी आंच पर भूनें। इसे ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रखें। यह लंबे समय तक कुरकुरी बनी रहती है और चाय के साथ बेहतरीन स्नैक बन जाती है।
5. खील पकौड़ा
ठंडी शामों में गर्म पकौड़ों का स्वाद हर किसी को भाता है। बेसन के घोल में खील, प्याज, हरी मिर्च और मसाले डालकर छोटे-छोटे पकौड़े तल लें। इन्हें चटनी या केचअप के साथ गर्मागर्म परोसें।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
